कोरोना अपडेट: मृतकों की संख्या फिर 400 के पार, नए केस 19 हजार से कम, जानें राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
देश में नए मरीजों की संख्या में सोमवार से मंगलवार के बीच कुछ कमी आई है। हालांकि इसकी बड़ी वजह टेस्ट में कमी है। रविवार और सोमवार को लगातार दो दिन देश में कोरोना टेस्ट की संख्या औसत से कम हुई है। दूसरी ओर कोरोना से मरने वालों की संख्या एक बार फिर 400 के पार चली गई है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 215125 है। अभी तक 334821 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 59 प्रतिशत से ऊपर (59.07) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 38 प्रतिशत से नीचे (37.95) आ गई है। पिछले 18 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 21 प्रतिशत से अधिक हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 16893 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत (2.98) को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 566840 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18522 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 13099 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। सोमवार की सुबह तक देश में 19459 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
रविवार को देश में कोरोना के जांच में गिरावट आई थी मगर सोमवार को एक बार फिर जांच ने रफ्तार पकड़ी और जांच दो लाख को पार हो गई। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सिर्फ दो लाख 10 हजार 292 टेस्ट हुए हैं। सोमवार की सुबह तक देश में कुल 83 लाख 98 हजार 362 कोरोना टेस्ट हुए थे और मंगलवार की सुबह तक ये आंकड़ा 86 लाख 8 हजार 654 पर पहुंच गया।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
मंगलवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 4 लाख 63 हजार 840 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 57 लाख 9 हजार 508 मरीज ठीक हो चुके थे और 5 लाख 9 हजार 352 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 54.56 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.86 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
मंगलवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 418 मौतें हुई हैं। इसका 43 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में और 81 प्रतिशत देश के 5 राज्यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक 181 मौतें महाराष्ट्र में और उसके बाद तमिलनाडु में 62, दिल्ली में 57, गुजरात में 19 और कर्नाटक में भी 19 मौतें हुई हैं। देश की शेष 16 प्रतिशत कोरोना मौतें 14 अन्य राज्यों में हुई हैं। इनमें से बंगाल में 14, उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदेश में 11, हरियाणा में 9, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान, तेलंगाना में 6-6, पंजाब में 5, झारखंड में 3, बिहार, ओडिशा में 2-2 और असम, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।
राज्यों में नए मरीजों की क्या है स्थिति
देश में सोमवार से मंगलवार के बीच कोरोना के 18522 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 13370 नए मरीज सिर्फ 5 राज्यों में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5257 नए मरीज आए हैं। तमिलनाडु में 3949, दिल्ली में 2084, कर्नाटक में 1105, तेलंगाना में 975, उत्तर प्रदेश में 681, आंध्र प्रदेश में 650, बंगाल में 624, गुजरात में 618, असम में 546, बिहार में 428, राजस्थान में 389 और हरियाणा में 381 नए मरीज सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी
बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
7479 |
6232 |
180 |
13891 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
44 |
46 |
0 |
90 |
अरुणाचल प्रदेश |
125 |
61 |
1 |
187 |
असम |
2108 |
5333 |
11 |
7752 |
बिहार |
2188 |
7390 |
62 |
9640 |
चंडीगढ़ |
80 |
349 |
6 |
435 |
छत्तीसगढ़ |
575 |
2173 |
13 |
2761 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
126 |
77 |
0 |
203 |
दिल्ली |
26246 |
56235 |
2680 |
85161 |
गोवा |
717 |
478 |
3 |
1198 |
गुजरात |
6871 |
23240 |
1827 |
31938 |
हरियाणा |
4476 |
9502 |
232 |
14210 |
हिमाचल प्रदेश |
377 |
556 |
9 |
942 |
जम्मू एंड कश्मीर |
2557 |
4585 |
95 |
7237 |
झारखंड |
566 |
1845 |
15 |
2426 |
कर्नाटक |
6386 |
7683 |
226 |
14295 |
केरल |
2015 |
2152 |
22 |
4189 |
लद्दाख |
347 |
616 |
1 |
964 |
मध्य प्रदेश |
2607 |
10199 |
564 |
13370 |
महाराष्ट्र |
73313 |
88960 |
7610 |
169883 |
मणिपुर |
733 |
494 |
0 |
1227 |
मेघालय |
4 |
42 |
1 |
47 |
मिजोरम |
93 |
55 |
0 |
148 |
नागालैंड |
266 |
168 |
0 |
434 |
ओडिशा |
1890 |
4946 |
23 |
6859 |
पुडुचेरी |
388 |
221 |
10 |
619 |
पंजाब |
1516 |
3764 |
138 |
5418 |
राजस्थान |
3637 |
13618 |
405 |
17660 |
सिक्किम |
39 |
50 |
0 |
88 |
तमिलनाडु |
37334 |
47749 |
1141 |
86224 |
तेलांगना |
9559 |
5582 |
253 |
15394 |
त्रिपुरा |
294 |
1085 |
1 |
1380 |
उत्तराखंड |
681 |
2111 |
39 |
2831 |
उत्तर प्रदेश |
6650 |
15506 |
672 |
22828 |
वेस्ट बंगाल |
5535 |
11719 |
653 |
17907 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
7004 |
|
|
7004 |
भारत में कुल मामले |
215125 |
334822 |
16893 |
566840 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)